{"_id":"58b466f74f1c1bdf66830a8c","slug":"congress-youth-already-gained-cot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के युवा ने पहले ही खटिया पकड़ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के युवा ने पहले ही खटिया पकड़ ली
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सभाओं में बातों के तीर खूब चलाए जा रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने खाट सभा पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस के नौजवान ने चुनाव से चार माह पहले ही खटिया पकड़ ली थी और मुलायम सिंह यादव की पंक्चर की हुई साइकल पर सवार हो गए। छानबे क्षेत्र के गैपुरा में सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो वे सूबे को सर्वोत्तम प्रदेश बनाकर दिखाएंगे।
मिर्जापुर से अपने रिश्तों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि हाथ नहीं दिल मिलाने आया हूं। पिछले 15 वर्षों में यूपी विकास की राह से भटक गया है। सड़कें बदहाल हैं। बिजली मिल नहीं रही। प्राकृतिक आपदा के मारे किसानों को ठीक से मुआवजा तक नहीं मिला। इसके बावजूद मुख्यमंत्री यह कहने से नहीं अघा रहे कि काम बोलता है। सपा के काम की आवाज किसी ने सुनी है? कल तक तो कह रहे थे कि पांच साल तक पापा, चाचा ने काम ही नहीं करने दे रहे थे। जिस साइकल को मुलायम सिंह ने पंक्चर कर दिया और जिसकी चेन शिवपाल यादव ने उतार दी, उसे कांग्रेस के नौजवान ने थाम ली है।बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नोट खाने से हाथी की सेहत बिगड़ गई है। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सूबे में सरकार बनने पर भटौली पुल तेजी से बनवाने, किसानों ऋण माफ करने, बेटियों के पैदा होते ही 50 हजार का विकास बांड देने का वादा किया।