{"_id":"57448c6e4f1c1bba7d6915f0","slug":"choupal-were-far-tougher","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में दूर की गईं मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में दूर की गईं मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो/ बलिया
Updated Tue, 24 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में मंगलवार को आयोजित अमर उजाला चौपाल को संबोधित करते विधायक मो. रिजवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को सस्ते गल्ले की दूकान से राशन नहीं मिलता तो किसी गांव में लोगों ने पोखरे पर कब्जा कर लिया है। ये शिकायतें तहसील सभागार में मंगलवार को अमर उजाला के चौपाल कार्यक्रम में सामने आईं। चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से करीब तीन सौ लोग शामिल हुए। उन्होंने अफसरों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि अन्य मामलों उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और विधायक ने जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
चौपाल विधायक मु. जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि चौपाल कार्यक्रम अच्छी पहल है। आम आदमी अपनी समस्या को लेकर ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर काटता रहता है। समस्या के समाधान की सही प्रक्रिया नहीं पता होेने के कारण उसे अनावश्यक पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। कई बार तो भागदौड़ और धन खर्च करने के बाद भी काम नहीं हो पाता है। ऐसे आयोजनों में जनता और अफसर साथ मिलकर जटिल समस्या का भी समाधान खोज सकते हैं। इस मौके पर लगभग 300 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें 12 से ज्यादा मामलों को तुरंत समाधान किया गया।
डोमनपुर की रिंकू गुप्ता ने विकलांग पेंशन और शाहिदा खातून ने विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। ईसारपट्टी के ईश्वर चंद ने ग्रामसभा के गड़हे से अवैध कब्जा हटवाने , मासूमपुर की रीता देवी ने भूमि विवाद, पकड़ी की ग्राम प्रधान माया सिंह ने ब्रह्म बाबा के पोखरे से अतिक्रमण हटाने, मुस्तफाबाद के सगीर खां और करची प्रमिला ने कोटे से अनाज नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी देवेश गुप्त, तहसीलदार मिश्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार, एसडीओ विद्युत मिथिलेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि डा. मदन राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह, राज्य युवा कल्याण परिषद के सदस्य संतोष श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य अनंत मिश्र, प्रधान श्रीपति राम, प्रधान अजय खर्रे, प्रधान डब्लू सिंह, प्रधान अनिल यादव, प्रधान राजू पांडेय, मोहम्मद सुहेल, अनिल कुमार, जयराम पांडेय, अधिवक्ता विजय शंकर राय, उपेंद्र राय, शंभूनाथ दूबे, अशोक श्रीवास्तव, आनंद कुमार ओझा, सभासद मुमताज अहमद, अरविंद पांडेय, चौकी प्रभारी सुरेशचंद्र मिश्र सहित तहसील के अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन विद्यासागर उपाध्याय ने किया।