{"_id":"5d4c6c4d8ebc3e6cfb0888a9","slug":"children-chor-ballia-news-vns4772867162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर की शंका में मंदबुद्घि युवक को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर की शंका में मंदबुद्घि युवक को पकड़ा, पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र में बच्चा चोरों के घूमने की चर्चा जोरों पर है। बच्चा चोर के शक में गुरुवार को एक मंद बुद्धि युवक ग्रामीणों के कोपभाजन का शिकार हो गया। शक में ग्रामीणों ने युवक की पिटाई के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जांचोपरांत युवक को पुलिस ने गांव के प्रधान को सुपुर्द किया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी प्रदीप केशरी का तीन वर्षीय पुत्र प्रतीक गुरुवार की सुबह अपने दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर बाद बच्चे को दरवाजे पर न देख परिजन परेशान हो गए और खोजबीन शुरु कर दी। इसी बीच किसी ने एक छोटे पिट्ठू बैग के साथ एक अजनबी युवक को गांव में घूमने की जानकारी दी। फिर क्या था, सबके जुबान पर इन दिनों फैली बच्चा चोर की चर्चा चलने लगी और गांव के लोग अजनबी की तलाश में लग गए। इतने मे उक्त युवक हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर ढाले के पास दिख गया।
आरोप है कि उस वक्त इसके साथ दो युवक और थे जो लोगों को देखकर भाग गए। पकड़े गए युवक की पिटाई के बाद लोग दिघार बाजार पंहुचे। इस बीच खोया मासूम भी घर पंहुच गया। सूचना पर पंहुचे रामगढ़ चौकी के सिपाहियों ने आरोपी युवक को चौकी पर लाकर पूछताछ किया तो पता चला कि आरोपी रविंद्र सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला में अपने नाना केदार गोंड के पास ही रहता है तथा मंद बुद्धि है जिसका इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध मे चौकी इंचार्ज पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी मंदबुद्घि है जिसे ग्रामीण बच्चा चोर समझ लिये। युवक के घर सूचना दे दी गयी है।