फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhatraneta on hunger strike to protest Action

कार्रवाई के विरोध में छात्रनेता अनशन पर

Mon, 31 Aug 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 31 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chhatraneta on hunger strike to protest Action
सतीश चंद्र कालेज में प्राचार्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में मुकदमा दर्ज होने से नाराज छात्रनेता सोमवार को शहीद पार्क में बेमियादी अनशन पर बैठ गए। कालेज प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है। इसे छात्रनेता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कहा कि एक माह से बीएससी प्रथम वर्ष और प्रवेश शुल्क की मदवार सूची जारी करने के लिए छात्र आंदोलित थे लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।
विज्ञापन


इस पर जब पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष पांडेय बेमियादी अनशन की घोषणा करते हुए प्राचार्य को लिखित सूचना देने गए तो उन्होंने अनुशासक मंडल के साथ छात्रों के साथ मारपीट की और कालेज को भी बंद करा दिया। इससे छात्र-छात्राओं का पठन पाठन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य अपने चहेतों को अनुशासक मंडल में शामिल कर लिए हैं और ये अनुशासक मंडल आए दिन छात्रों से मारपीट करता रहता है। जब तक अनुशासक मंडल को भंग कर पुनर्गठन किया जाता है तो अनशन चलता रहेगा। कुंवर सिंह पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि आखिर जब सीट से कम आवेदन प्राप्त हुए तो खुला प्रवेश कराने में प्राचार्य को क्या परेशानी है।


छात्र प्रत्येक मद में लेने वाले शुल्क का हिसाब मांग रहे हैं। इस कारण छात्रों का शोषण किया जा रहा है। हिसाब मांगने वाले छात्रों पर फर्जी मुकदमा लादकर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। दुबहर डिग्री कालेज के छात्रनेता पंकज राय ने कहा कि जिला प्रशासन प्राचार्य का सहयोग बंदकर छात्रों की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराए। इसके अलावा छात्रों पर लगे मुकदमे को वापस लिया जाए। इस मौके पर विशाल पाठक, कुलदीप ओझा, अनंत पांडेय, रमेश गिरि, नीरज कुमार, अमूल सिंह, आशु सिंह, राजन समेत सैकड़ों छात्र रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed