फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Charova defeated Malipur to win the title

Ballia News: चरौवा ने मालीपुर को हरा जीता खिताब

Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Charova defeated Malipur to win the title
भीमपुरा। अमर शहीद हरिन्द्र यादव की याद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को कसेसर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में चरौवा और मालीपुर के बीच खेला गया। इसमें चरौवा की टीम ने सात रन से जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीयर पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया।कहा कि खेल को खेल की ही भावना से देखना चाहिए, क्योंकि हार के आगे ही जीत है।
विज्ञापन

चरौवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में विपक्षी टीम के सामने 134 रन का लक्ष्य रखा। जबाब में उतरी मालीपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 127 रनों पर ही सिमट गई। चरौवा की टीम ने सात रन से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैन आफ द मैच रवि व सीरीज अखिलेश को दिया गया। पूर्व प्रमुख विनय प्रकाश अंचल व डॉ संतोष कुमार गर्ग ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार से समानित किया। अम्पायर की भूमिका में रमायन यादव व सोनू सिंह, उद्घोषक अरविंद कुशवाहा व तपेंद्र रहे। इस मौके ओमप्रकाश यादव, अंजनी यादव, लालबचन यादव, वीरेंद्र यादव, जय बहादुर यादव, आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजक संदेश यादव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पाहार से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed