फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Changed weather, increased risk of cold, fever

बदला मौसम तो जुकाम, बुखार का बढ़ा खतरा

Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Changed weather, increased risk of cold, fever
बलिया। पिछले एक सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। दिन में गर्मी होने लगी है। रात में अभी भी ठंडी है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में जरा सी लापरवाही जुकाम, बुखार के खतरे को बढ़ा देगा। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़ों को एक दम पहनना बंद न करें। रात में अभी एसी या पंखा चलाकर न सोएं, ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉ. बीके गुप्ता ने बताया कि फरवरी के अंत और मार्च के पहले सप्ताह दिन ऐसे होते हैं, जिसमें सर्दी अलविदा कह रही होती है। ऐसे में कई बार हम लापरवाह हो जाते हैं। इसके चलते अक्सर इस मौसम में लोगों को खांसी, जुकाम की समस्याएं हो जाती हैं। कई बार हल्का बुखार भी आ जाता है। कहा कि जब मौसम बदलता है उसका सबसे सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमारा शरीर लंबे समय तक एक मौसम का अभ्यस्त हो जाता है और नए मौसम के हिसाब से ढालने के लिए उसको वक्त चाहिए होता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि फिलहाल कुछ दिन तक पंखा न चलाएं तो अधिक बेहतर होगा गर्म कपड़ों को अभी अंदर न रखें। अगर आपको हल्का ही नजला या नाक बंद होने की शिकायत लगे तो तुरंत गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें। खासतौर पर रात में और सुबह के समय जरूर पहने रहें।
विज्ञापन

छोटे बच्चों का रखें विशेष ख्याल
बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि ऐसे मौसम में बच्चों को पानी से भीगने से बचाएं। दिन में भले ही गर्म कपड़ों न पहनाएं। सुबह शाम बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। रात में भी सोते समय में गर्म कपड़े ओढ़ाकर रखें। बाइक पर जाते समय बच्चों को दिन में भी गर्म कपड़े पहनाएं। फर्श पर ज्यादा समय न बैठने दें। पीने में गर्म पानी के साथ ही अन्य आहार भी गर्म करके ही दें। मौसम सामान्य होने तक बच्चों के साथ यह सावधानी जरूरत बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed