फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cash ke liye sadk par utare

कैश के लिए सड़क पर उतरे लोग

Tue, 20 Dec 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 20 Dec 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
cash ke liye sadk par utare
- फोटो : self
ग्राहक सेवा केंद्र से कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे नगरा-रसड़ा मार्ग पर सोनापाली गांव के सामने सड़क जाम कर दिया, जिससे दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा सड़क से हटाया।
विज्ञापन


इसके बाद ही आवागमन शुरू हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। वैसे सोमवार को बैंकों से कैश वितरित होने के कारण लोगों ने कैश को लेकर कुछ राहत महसूस किया। यदि कैश बैंक में मिलते रहे तो जल्द ही स्थिति सामान्य हो सकती है। कैश की समस्या से अभी तक लोगों को निजात नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


हालांकि सोमवार से ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश आने के बाद से लोगों ने कैश को लेकर राहत महसूस की, जिससे मंगलवार को बैंकों में भी में कमी देखी गई। बावजूद क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के कोदई ग्राहक सेवा केंद्र में नोटबंदी के बाद से ही पैसे का अभाव रहा। लोग अक्सर पैसे की उम्मीद में ग्राहक केंद्र पर पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कैश नहीं होने पर मायूस हो वापस हो जा रहे थे। सोमवार को अन्य बैंकों पर पैसा मिलने की खबर से मंगलवार को ग्राहक सेवा केंद्र पर सुबह ही पैसे के लिए काफी भीड़ एकत्र हो गई। जब पैसा नहीं मिला तो लोग आक्रोशित हो उठे और नगरा-रसड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दो घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाया। साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र द्वारा पैसे देने के आश्वासन पर जाम समाप्त कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed