{"_id":"651480d08f1e6c04f10b9196","slug":"case-filed-against-half-a-dozen-including-registrar-and-document-writer-ballia-news-c-190-1-bal1001-4393-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रजिस्ट्रार व दस्तावेज लेखक सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रजिस्ट्रार व दस्तावेज लेखक सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बलिया। सुखपुरा थाना के विशुनपुरा गांव निवासी राजेश्वरी देवी ने बिना पैसा दिए जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगाया है। सीजेएम कोर्ट में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने संजय सिंह, उषा सिंह, पंकज सिंह निवासी बघेवा, परमेश्वर यादव निवासी धरहरा, विनय सिंह, विनय सिंह रजिस्ट्रार बलिया व गोपालजी सिंह दस्तावेज लेखक पर मुकदमा दर्ज किया है। राजेश्वरी देवी ने कोर्ट में दिए आवेदन में आरोप लगाया कि वह मौजा सराय व रामपुर में स्थित अपनी जमीन बेचना चाहती थी। 25 सितंबर 2022 को गांव के पड़ोसी संजय सिंह अपनी पत्नी उषा सिंह के साथ घर आए। जमीन लेने की बात कही। जमीन की कुल कीमत पांच लाख तय हुई। संजय सिंह ने धन खाता में भेजने का आश्वासन दिया। 27 सितंबर 2022 को संजय सिंह, उषा सिंह, पंकज सिंह तथा परमेश्वर यादव उसे लेकर रजिस्ट्री कराने के लिए बलिया गए। जमीन का धन खाते में ट्रांसफर करने की बात कहते रहे।
इसपर उसने रजिस्ट्री नहीं करने की बात कही तो दस्तावेज पर अंगूठा लगवा लिया। रजिस्ट्रार बलिया व स्टांप लेखक से मिलकर उसकी जमीन रजिस्ट्री करा ली। कहा कि उक्त मामले की कोतवाली व उसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अदालत में वाद दाखिल किया।
इस बाबत रजिस्ट्रार विनय सिंह ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं, सबकुछ सीसी कैमरे के सामने होता है। विरोध करने पर रजिस्ट्री ही नहीं हो सकती। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।