फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case against eight women in police attack case

घायल दारोगा के तहरीर पर आठ महिलाओं पर केस दर्ज

Mon, 22 Jul 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Case against eight women in police attack case
सिकंदरपुर। क्षेत्र के सिसोटार गांव में रविवार की शाम जमीन के विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और लाठी डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में एक दरोगा और दो महिला कांस्टेबल घायल हो गईं थीं। घायल दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सिसोटार गांव निवासी उपेंद्र राय और गांव के ही बालेश्वर पासवान, भगवान पासवान, लल्लन पासवान के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की सहमति के बाद उप जिलाधिकारी के निर्देश पर विवादित जमीन की पैमाइश राजस्व विभाग व चकबंदी विभाग की टीम ने की थी और रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को दी थी। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर उपेंद्र राय द्वारा विगत 15 दिनों पहले से बाउंड्री का काम शुरू किया गया। इसमें तीन तरफ से बाउंड्री होने के बाद जब आगे की बाउंड्री शुरू हुई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उपेंद्र राय द्वारा इसकी सूचना उप जिलाधिकारी व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक पक्ष की महिलाओं ने महिला कांस्टेबल का बाल पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। जब दरोगा ने छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे पथराव और लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना देख अन्य पुलिसकर्मी बचाने के लिए दौड़े तो उनके ऊपर ईट-पत्थर व लाठी-डंडा चलाना शुरू कर दिया। इसमें दरोगा लाल साहब गौतम, महिला कांस्टेबल पल्लवी गुप्ता व प्रतीक्षा घायल हो गए। पुलिसकर्मी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव, सीओ पवन कुमार मौके पर पहुंच मोर्चा खोला और घायल दरोगा व महिला कांस्टेबलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में इलाज कराया। इस मामले में पुलिस ने घायल दारोगा के तहरीर पर आठ महिलाओं के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed