{"_id":"657b3bd80cac01f0b800a5c5","slug":"called-the-district-judge-in-ballia-and-threatened-to-kill-the-boy-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: जिला जज को फोन कर लड़के को मारने की दी धमकी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: जिला जज को फोन कर लड़के को मारने की दी धमकी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Thu, 14 Dec 2023 11:01 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:01 PM IST
सार
जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने से सनसनी फैल गई। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : social media
विस्तार
जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने से सनसनी फैल गई। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मोबाइल फोन के सहारे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने तहरीर में बताया कि 10 दिसंबर की रात 8.52 बजे जिला जज के मोबाइल फोन पर वाट्स ऐप वीडियो कॉल आया था। कॉल करने वाला व्यक्ति पुलिस वर्दी में था। उसने खुद को सदर कोतवाली में तैनात बताया। उसने जिला जज को उनके लड़के का एनकाउंटर करने की धमकी दी।
विज्ञापन
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जिला जज ने उसे अपनी आधिकारिक स्थिति का हवाला दिया। बावजूद इसके आरोपी उन्हें धमकी देता रहा। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने तहरीर पर धमकी देने वाले अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ में होगा।
विज्ञापन