फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buy now at least paddy yield good

अभी खरीद कम पर धान की उपज अच्छी

Sun, 08 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Sun, 08 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष धान की पैदावार काफी अच्छी हुई है। इस वर्ष करीब एक लाख 17 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य था। जिसमें करीब 24 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान के रूप में पैदावार हुई है। जबकि पिछले वर्ष करीब 18 कुंतल प्रति हेक्टेयर पैदावार       हुई थी। इस प्रकार छह प्रतिशत अधिक पैदावार हुई है। इसके खरीददारी के लिए जिले में दो लाख 22 हजार 205 मीट्रिक टन (एमटी) का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष्य      15 हजार 404  एमटी की खरीददारी हुई है। शेष 28 फरवरी तक खरीददारी करने का लक्ष्य है।
जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष लगभग एक लाख 17 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य था। जिसमें करीब 24 कुंतल प्रति हेक्टेयर धान की पैदावार हुई है, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा छह प्रतिशत अधिक हुआ है।
विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय के अनुसार धान की खरीददारी के लिए जिले में कुल 49 धान क्रय केंद्र खोले गए है। जिसमें विपणन विभाग के 14, पीसीएफ के नौ, यूपी एग्रो के चार, एनसीसी के चार, भाखानि के दो तथा प्राइवेट प्लेयर्स के 16 केंद्र हैं। जहां अब तक कुल 15404 एमटी धान की खरीददारी की गई है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1470 रुपये है। धान की खरीददारी की अंतिम तिथि 28फरवरी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र पर 25 हजार एमटी खरीदने का लक्ष्य है। जबकि पीसीएफ पर एक लाख, यूपी एग्रो पर 11 हजार, एनसीसी पर शून्य, भाखानि पर 32 सौ तथा प्राइवेट प्लेयर्स पर 82 हजार 405 एमटी खरीदने का लक्ष्य है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दो लाख 22 हजार 205 एमटी खरीददारी करने का लक्ष्य है। जिसके सापेक्ष्य 15404 एमटी खरीददारी हो चुकी है। धान खरीददारी करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed