फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Business class is the backbone of the country's economy: Nirbhay

व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : निर्भय

Sun, 04 Jan 2026 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Business class is the backbone of the country's economy: Nirbhay
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल चितबड़ागांव ईकाइ के नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते निर्भ
चितबड़ागांव। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को कस्बा स्थित रामशाला चबूतरा पर आयोजित किया गया। इसमें अध्यक्ष राजेश केशरी ‘पप्पू’ महामंत्री कन्हैया सोनी, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी ‘गुड्डू’ और रामनारायण वर्मा, संरक्षक श्यामबाबू गुप्ता, रतन जायसवाल, रामेश्वर केशरी, मंत्री प्रमोद महाजन, अविनाश गुप्ता और राहुल कुमार गुप्ता आदि को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि निर्भय नारायण सिंह और अमरजीत सिंह चेयरमैन रहे। निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पूर्वांचल के युवक आज भी सूरत जाकर फैक्ट्री में साड़ी बनाते हैं। वही साड़ी बलिया में आकर बिकती है। यदि बलिया में साड़ी बनने लगे तो बलिया के होनहार युवकों को बाहर जाकर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बलिया मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है, लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक ऐसा नहीं हुआ। अति विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, जिलाध्यक्ष मंजय सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि बजरंगी यादव डिप्टी कमिश्नर राज्यकर रहे। अध्यक्षता मदन वर्मा ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रिया सिंह ने दी। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह ने किया। पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, हरिनारायण चौरसिया, शिवमंगल सिंह, शौकत सोहराब अली, राजेन्द्र मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, उमेश चन्द्र सर्राफ, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रदीप गुप्ता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed