फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozer action, action taken on BJP's camp office built by encroachment

Ballia : बुलडोजर एक्शन, अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा के कैंप कार्यालय पर कार्रवाई, मौके पर शांति

Tue, 17 Dec 2024 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 06:30 PM IST
सार

अतिक्रमण पर प्रशासनिक बुलडोजर गरजा और इंदिरा मार्केट में कार्रवाई की गई। इस दौरान भाजपा के कैंप कार्यालय को भी तोड़ा गया लेकिन आज न तो विरोध हुआ और न ही माहौल गर्म हुआ बता दें कि इससे पहले जब भी प्रशासनिक टीम पहुंचती थी वहां विरोध की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी लेकिन इस बार कार्रवाई को सबने स्वीकार किया। 
 

विज्ञापन
Bulldozer action, action taken on BJP's camp office built by encroachment
बुलडोजर एक्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तीन दिनों से चल रही प्रशासनिक कसरत के बाद आखिरकार मंगलवार को शहर के चित्तू पांडेय स्थित इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण कर बनाए गए भाजपा के कैंप कार्यालय पर नगर पालिका का बुलडोजर चल ही गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पहले पुलिस कर्मियों ने भाजपा के कैंप कार्यालय में प्रवेश किया ओर उनके बाहर निकलते ही नपा के बुलडोजर ने ध्वस्तिकरण की कार्रवाई आरंभ कर दी। इस दौरान टीम को किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके पहले नपा ने दो बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर भाजपा के नेता अपने समर्थकों के साथ कुर्सी लगाकर बैठ जाते थे, जिससे अतिक्रमणरोधी टीम को बैरंग लौटना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी जिला व नपा प्रशासन की अतिक्रमणरोधी टीम लाव लश्कर के साथ मौके पर जुटी थी, लेकिन एनवक्त पर टीम कदम चौराहा से सतनीसराय मार्ग पर अतिक्रमण हटाने चली गई। इसके पूर्व बीते सप्ताह शनिवार को भी अतिक्रमणरोधी टीम अतिक्रमण कर बनाए गए कैंप कार्यालय को हटाने का प्रयास किया था।




तब एक भाजपा नेता से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी नोंकझोंक हुई थी। इस मौके पर प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ सिटी गौरव कुमार, तहसीदाल सदर मनोज राय, ईओ सुभाष कुमार, केएनए अमरनाथ, भारतभूषण मिश्रा, अनिल कुमार राम, प्रवीण कुमार, संतोष पांडेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed