फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Buffer, cut off feeder

कटौती पर िबफरे, बंद कराया फीडर

Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 07 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Buffer, cut off feeder
power
शहर में लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शहरवासी उपकेंद्र पर पहुंचे। वहां  फीडर खराब होने की बात पर जमकर हंगामा किया और कई फीडर को बंद करा दिया। इस  दौरान लोगों के तेवर देख उपकेंद्र पर तैनात बिजली कर्मचारी जान बचाकर भाग निकले।  उधर, हंगामे की खबर पर शहर कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर दो घंटे बाद आपूर्ति शुरू हो सकी।  
विज्ञापन


शहर में विगत एक पखवारे से हो रही अंधाधुंध कटौती से नगरवासी परेशान थे। शासन के फरमान के मुताबिक, शहर की बिजली आपूर्ति के लिए 24 घंटे लाइन मिलने के बाद भी अघोषित कटौती से लोगों में नाराजगी थी। बुधवार को पूरे दिन की गई कटौती के बाद भी रात में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

नाराज विजयीपुर मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने बुधवार की रात जमकर हंगामा किया।  रात10.30 बजे के बाद सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे नाराज लोगों ने सभी फीडरों की आपूर्ति बंद करवा दी। जिससे नगर के अधिकांश मोहल्लों में अंधेरा हो गया। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। इससे लोग और भड़क गए। उनका गुस्सा देख विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी भाग खड़े हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल शशिमौलि  पाण्डेय ने एक खराब फीडर को छोड़ बाकी सभी फीडरों को तत्काल चालू कराया। पुलिस पहुंची तो विभागीय कर्मचारी और अधिकारी भी पहुंचने लगे। शहर कोतवाल के कहने के बाद भी गड़वार रोड तथा औद्योगिक फीडर को विभागीय उदासीनता के चलते करीब एक घंटे तक बाधित रखा गया। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्‍ाी भी कटौती के प्रति महकमा नहीं चेता तो उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed