फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Body of youth missing for three days found in well; murder alleged.

Ballia News: कुएं में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, हत्या का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Body of youth missing for three days found in well; murder alleged.
रेवती थाना क्षेत्र बभनौली बिशुनपुरा निवासी मृतक संदीप चौहान। फाइल फोटो,परिजन - फोटो : Archive
रेवती (बलिया) । स्थानीय कस्बे के सेनानी पथ स्थित एक कुएं में रविवार को तीन दिन से लापता संदीप चौहान (23) शव मिला। कुएं में शव उतराया देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

युवक की मां ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। बभनौली बिशुनपुरा निवासी संदीप चौहान (23) वार्ड नंबर नौ निवासी टेंट कारोबारी मनोज शर्मा के यहां मजदूरी करता था। मनोज के बुलाने पर शुक्रवार दिन में संदीप काम के सिलसिले में रेवती आया था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां राजमुनी देवी शुक्रवार की रात मनोज के घर पहुंचीं और बेटे के बारे में पूछताछ की। मनोज ने संदीप के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया। इसके बाद राजमुनी देवी ने शनिवार को पुलिस को बेटे के लापता होने की तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उस दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण गुमशुदगी दर्ज नहीं हो सकी, हालांकि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। रविवार को सेनानी पथ के कुएं में शव मिलने के बाद पुलिस ने शव की पहचान कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि शव बरामद होने के बाद युवक की मां की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। संदीप चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उससे बड़े दो भाई और एक छोटी बहन है। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वह टेंट कारोबारी के यहां मजदूरी करता था। पिता पून्ना चौहान मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed