{"_id":"589894e54f1c1b224a3782a0","slug":"bjp-ne-naye-chehre-par-lagaya-danv","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने नए चेहरे पर लगाया दाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने नए चेहरे पर लगाया दाव
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 06 Feb 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा करने को लेकर कई दिनों से लग रही अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। पार्टी नेतृत्व ने गहन मंत्रणा के बाद बलिया नगर से आनंद स्वरूप शुक्ला तथा बैरिया विधानसभा सीट से सुरेंद्र सिंह के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी। दोनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव में जीत के लिए हुंकार भरेंगे। इन दो विस सीटों के अलावा सिकंदरपुर एवं बांसडीह सीट से अभी भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं किए जाने से अटकलों का दौर तेज हो गया है।
जनपद के सात विधानसभा सीटों पर सपा, बसपा ने पहले ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। भाजपा ने फेफना, बेल्थरा, रसड़ा विधानसभा सीट पर ही प्रत्याशियों की सूची फाइनल की थी। बलिया नगर, बैरिया, सिकंदरपुर एवं बांसडीह पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई थी। बांसडीह सीट भासपा गठबंधन में दिए जाने का दावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश कर चुके हैं लेकिन वहां से भाजपा से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही केतकी सिंह को अंतिम दौर तक टिकट मिलने की उम्मीद थी।
लेकिन सोमवार को भाजपा नेतृत्व की तरफ से जो सूची जारी की गई, उसमें बलिया नगर से आनंद स्वरूप शुक्ला तथा बैरिया से सुरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशियों के लिए दावेदारों पर नागेंद्र पांडेय, मंजू सिंह व अन्य कद्दावर नेताओं के नाम की भी चर्चा थी।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर बैरिया विधानसभा सीट के लिए बिक्रम सिंह, मुक्तेश्वर सिंह व अन्य नेताओं की तरफ से दोवेदारी की जा रही थी। लेकिन नामांकन के एक दिन पहले ही पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर आशंकाओं पर विराम लगा दिया। आनंद स्वरूप शुक्ला गोरख प्रांत के प्रांतीय महामंत्री थे, जबकि सुरेंद्र सिंह पार्टी के कद्दावर नेता माने जाते हैं।