फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP may shed the fruits of development

भाजपा ही बहा सकती है विकास की गंगा

Thu, 02 Mar 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 02 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP may shed the fruits of development
रसड़ा विस के सलेमपुर में आयोजित चुनावी सभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गड़करी का स्वागत करते भाजपाजन।
सड़क परिवहन एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गड़करी ने गुरुवार को सलेमपुर स्थित नवीन आदर्श इंटर कालेज सलेमपुर के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान युवाओं के जोश को परखते हुए उन्हें रोजगार देने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी सड़कें देने का भरोसा दिलाया। कहा कि अगली बार वह जब जिले में आएंगे तो नदी मार्ग से होकर आएंगे।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि जिले की सड़कों का जा हाल है। वह सही नहीं है। कहा कि हमारे सरकार ने सड़क और जलमार्ग को काफी सुधारने का कार्य किया। मोदी सरकार में गलत कार्य करने वालों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मुख्य सड़कों को एनएच बनाने का वादा किया था। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने रसड़ा के भाजपा प्रत्याशी रामइकबाल सिंह को जिताने की गुजारिश करते हुए कहा कि जब भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। तब-तब प्रदेश का विकास हुआ है। इस मौके पर विनोद कुमार तिवारी, भूपेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोेगों ने गडकरी को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed