{"_id":"577be0584f1c1b700c7faa55","slug":"barish-k-baad-bhi-aye-fariyadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद भी रही फरियादियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद भी रही फरियादियों की भीड़
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर वर्षा के बावजूद फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर कुल 222 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसमें 32 का मौके पर निस्तारण किया गया। सीडीओ ने तहसील दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी हरिहर सिंह, मनोज गुप्त आदि ने विद्युत खंभों पर लटकते ढीले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की। तूर्तीपार निवासी कपिलदेव और ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी की धांधली और राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की। रक्षौली ग्राम निवासी रामलाल राजभर ने पोखरे पर अवैध अतिक्रमण के संबध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
संधरापुर के जुबेर अहमद ने भिट्टा और पोखरी की भूमि पर प्रधान द्वारा जबरन अतिक्रमण करने का मामला उठाया। बांसपार बहोरवां के मोइद अख्तर ने विपीएल सूची पर अपात्रों पर आवास आवंटित करने की शिकायत की। तूर्तीपार निवासी अफजल ने मनरेगा के तहत मजदूरों के स्थान पर ट्रैक्टर से कार्य कराने का आरोप लगया।
विज्ञापन
पचमा निवासी अंकि देवी ने रसोईया पद पर नियुक्ति की मांग की। कमरौली के ग्रामीणों ने ट्रक मार्ग के किनारें नाली को क्षतिग्रस्त, राशन वितरण में अनियमितता और पीएम आवास में धांधली की शिकायत की। सीडीओ ने प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निस्तारण का आदेश दिआ। सीडीओ ने कहा कि जनसमस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारी बख्से नहीं जाएगें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।