फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bante fal aur mithayi

फल-मिठाई पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Mon, 04 Jul 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 04 Jul 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bante fal aur mithayi
प्राइमरी स्कूल लोहाघाट - फोटो : मदन
प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में सप्ताह मेें एक दिन फल वितरण का फरमान जारी हुआ है। इसके तहत सोमवार को जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने बच्चों में फल वितरित किया।
विज्ञापन


पहली बार स्कूल में फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को केला दिया गया। वहीं बीएसए ने सिकंदरपुर में तुलसी का पौधा लगाकर क्लीन यूपी ग्रीन यूपी की शुरूआत कराई। सागरपाली विकास खंड हनुमानगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नंबर एक में बच्चों में फल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार, बीआरसी गोपाल गुप्त, भैया दाऊजी सिंह मौजूद रहे। इसी तरह विकास खंड दुबहर के प्राथमिक विद्यालय नगवां पर ग्राम प्रधान मीरा पाठक एवं विमल पाठक ने बच्चों में मिठाई एवं फल का वितरण किया। उधर, प्राथमिक विद्यालय चंदवक पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत दूबे, एनपीआरसी जवाहर राम ने बच्चों में फल का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़वार में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ उपाध्याय एवं राजेश सिंह ने बच्चों में फल का वितरण किया। सिकंदरपुर के शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय में छात्रों को फल वितरण किया।


विद्यालय में एक तुलसी का पौधा लगाकर क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनकर, ब्लॉक  प्रमुख प्रतिनिधि राम बचन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विश्रम यादव, गौहर  हुसैन, राधाकिशन, गुड्डू सिंह, सोनू जायसवाल सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed