फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder case: Minister says on main accused - arrested, the administration is absconding

बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी पर मंत्रीजी का अलग राग,बोले- है गिरफ्तार, प्रशासन बता रहा फरार 

Fri, 16 Oct 2020 02:01 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 16 Oct 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Ballia murder case: Minister says on main accused - arrested, the administration is absconding
वाराणसी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते मंत्री उपेंद्र तिवारी - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले के दुर्जनपुुर गांव में कोटा आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह की तलाश में पुलिस मारी-मारी फिर रही है। वहीं, प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में कहा कि गोली मारने वाला मुख्य आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी गिरफ्तार है, फरार अन्य लोग हैं। इसके पहले बलिया के डीएम श्रीप्रताप शाही ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एक ज्ञात सहित सात अज्ञात आरोपित गिरफ्तार है। जल्द से जल्द मुख्य आरोपित व अन्य को गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन

 

Ballia murder case: Minister says on main accused - arrested, the administration is absconding
बलिया में पत्रकारों से बात करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
मंत्री, डीएम के बयान और पुलिस की दबिश को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ की गलती थी, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी सरकार है।

बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होती है। मंत्री ने यह भी कहा कि पंचायत चुनाव का समय है तो थोड़ा सा माहौल तल्ख है। इसके बावजूद अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, कोई प्रदेश छोड़ कर भाग नहीं पा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि कोई करीबी अपराध कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि नेता जिम्मेदार है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित है और इस मामले में प्रभावी तरीके से कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed