फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aunt-nephew diocese run tame Shah

बुआ-भतीजे के वश में नहीं सूबा चलाना शाह

Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Mon, 27 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी की समस्याओं का हल बुआ-भतीजे के पास नहीं है। अखिलेश कहते हैं कि मैं सुधर गया हूं, यानी वह पहले बिगडे़े थे। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में कही।  
विज्ञापन



सोमवार को पंडित गोरखनाथ उपाध्याय खेल मैदान में बलिया नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी आनंद स्वरूप शुक्ला और फेफना विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी उपेंद्र तिवारी के पक्ष में नरहीं में आयोजित चुनावी जनसभा में शाह ने पूछा कि क्या आप लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है, बेरोजगारी दूर हुई, किसानों का अनाज समर्थन मूल्य पर खरीदा गया। जिसपर लोगों ने ना कहा तो शाह ने कहा कि इसी पर अखिलेश कहते हैं कि उनका काम बोल रहा है। हां पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसे अपराध जरूर बोल रहे हैं। इस मामले में प्रदेश देश में एक नंबर पर है। यूपी ने 80 में से 73 सीटें भाजपा की झोली में डाली थी।
विज्ञापन


प्रदेश के काशी से देश के पीएम को चुना, जिसके लिए मोदी ने एक लाख करोड़ प्रदेश के विकास के लिए दिए। फिर भी सूबे का विकास न कर धन को चाचा-भतीजे और उसके कैबिनेट के मंत्रियों ने लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अखिलेश और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि एक से बाप परेशान तो दूसरे से मां।  गरीबों को न तो बिजली मिली और न ही पानी। यहां तक कि गैस के लिए लोगों को पूरे दिन लाइन में लगे। जबकि मोदी ने देश की करीब ढाई करोड़ गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हे दिए। जिसमें से करीब 90 हजार कनेक्शन अकेले बलिया संसदीय क्षेत्र में बांटे जा चुके हंै। मोदी के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि  ढाई साल में मोदी ने 93 महत्वपूर्ण योजनाओं को गरीब और किसानों के लिए संचालित किया। लेकिन सूबे की सरकार ने इस पर अमल नहीं किया। सूबे में भाजपा आई तो हम यूपी देश का नंबर वन प्रदेश बनेगा।



इस मौके पर सांसद भरत सिंह, गोपालजी सिंह, महावीर पाठक,  अरुण सिंह बंटूृ, नकुल चौबे, संजीव कुमार डंपू, मुक्तेश्वर सिंह, नारद सिंह, मनोज पांडेय, हरेराम चौधरी, दिनेश यादव, वािशष्ठ   दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, नरहीं में आयोजित जनसभा में जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, विरेंद्र सिंह सिरोही, परशुराम चतुर्वेदी, बब्बन राय, सुरेंद्र राय, अनूप राय, बृजनाथ सिंह, राकेश सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे                ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed