Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Arhar dal has become dearer by 30 rupees in six months.

Ballia News: छह महीने में अरहर की दाल 30 रुपये महंगी

Thu, 19 Nov 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Arhar dal has become dearer by 30 rupees in six months.
बलिया। महंगाई की मार ने पहले ही लोगों की कमर तोड़कर रही है। गरीबों को दाल-रोटी पर भी महंगाई असर डालने लगी है। दालों के दामों में इधर बीच बढ़ोतरी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई से किचन का जायका बिगड़ रहा है। एक माह में ही लोगों को सामान खरीदने में अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

किराना बाजार में अरहर, उड़द, चना, मूंग और मटर दाल के दाम बढ़े हैं। छह महीने में अरहर की दाल दाम में 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उड़द दाल 120 से बढ़कर 145, चना दाल 90 से 110 और मूंग 100 से 120 रुपये किलो हो गई है। दुकानदार कन्हैया प्रसाद व उमेश कुमार ने बताया कि दालों के दाम बढ़ने की प्रमुख वजह फसलों पर मौसम की मार है।
विज्ञापन

आवक कम होने से समस्या बढ़ी है। बाजार की अनिश्चितता और थोक बाजार में खरीद महंगी हो गई है। वहीं बाहर से आने वाली दालों की लागत बढ़ने का असर भी स्थानीय बाजार पर पड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed