फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angered by marriage being fixed at another place, couple consumed poison, lover died

Ballia News: शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमी की मौत

Sun, 11 Aug 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Angered by marriage being fixed at another place, couple consumed poison, lover died
जयप्रकाश नगर। दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज प्रेमी युगल ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाकर आधी रात को गांव से एक किमी दूर दियारे में जाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। शनिवार सुबह टहलने निकले लोगों को दोनों बैरिया थाना के शिवन टोला स्थित खेत में अचेत अवस्था में मिले। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्रेमी चंदन यादव (22) पुत्र वीरन यादव की मौत हो गई। युवती को भर्ती कर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शोभा छपरा गांव निवासी चंदन यादव का गांव की ही युवती से प्रेम संबंध पिछले पांच वर्ष से चल रहा था। बकौल प्रेमिका कुछ माह पूर्व दोनों ने घर से भाग कर शादी भी कर ली थी। युवती के परिजन पुलिस से शिकायत कर बेटी को वापस लेकर घर आए। गांव में पंचायत हुई। इसके बाद चंदन के परिजनों ने युवती को परेशान न करने का आश्वासन दिया। चंदन को लेकर बड़ा भाई राजस्थान चला गया। युवती के परिजनों ने बेटी की शादी दिसंबर में दूसरी जगह तय कर दी। इस बीच दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे। चार दिन पूर्व राजस्थान से चंदन सीने में दर्द की शिकायत बताकर वापस घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed