फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger over power cuts; warning of sit-in protest starting Monday

Ballia News: बिजली कटौती से नाराजगी, सोमवार से धरने की चेतावनी

Sat, 12 Sep 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anger over power cuts; warning of sit-in protest starting Monday
बैरिया। उमस भरी गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने बैरिया क्षेत्र के उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर बिजली आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है। शुक्रवार को छात्र नेता नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लोग विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देने का प्रयास किया। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता ने यह कहते हुए ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया कि पहले क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के नाम और कनेक्शन नंबर उपलब्ध कराएं। इसके बाद ही ज्ञापन लेंगे। इसके बाद छात्र नेता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले से अवगत कराया। लोगों ने आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर सोमवार से बैरिया विद्युत केंद्र पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed