{"_id":"576974f14f1c1b6f6fb47f1e","slug":"andhi-barish-se-100-gaon-andhere-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से सौ से अधिक गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से सौ से अधिक गांव अंधेरे में
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 21 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : रुपेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की देर शाम जिले में मानसून पहुंच गया। इस दौरान कुछ इलाकों में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई जबकि कुछ इलाकों सूखे रहे। बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
जगह-जगह फाल्ट होने से 100 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे जनपद के विभिन्न इलाकों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा। वहीं नगर के विभिन्न मोहल्लों में भी बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही।
दुबहर इलाके में सोमवार की देर शाम हुई बारिश से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित रही। दुबहर उपकेंद्र से लगभग तीन दर्जन गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। बारिश के कारण फाल्ट के कारण इन गांवों में पूरी रात बिजली नहीं रही। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सिकंदरपुर में सोमवार की शाम आए तेज बारिश और तूफान में जहां दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए वहीं बिजली की चपेट में अलग-अलग स्थानों पर माँ व पुत्री समेत तीन लोग झुलस गए। आसपास मौजूद लोग तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के उमेदा पन्दह निवासी अर्चना पुत्री रामलाल व उसकी माँ तेतरी देवी पत्नी रामलाल बिजली का प्लग निकालते समय चपेट में आने से घायल हो गए, वही पकड़ी थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गांव निवासी सीमा देवी (22) वर्ष पत्नी अभिषेक चौहान घायल हो गए।
आंधी व बारिश से कई क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही, इस दौरान खेजुरी फीडर से मासूमपुर, बहेरी, खेजुरी, पन्दह, बिच्छी बोझ, ईटही, बाछापार, रामापार, चकबहाउद्दीन, उसरेला, हथौज आदि गांव प्रभावित रहे। रेवती में बीते सोमवार से रेवती क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
नगर रेवती, गायघाट, विशुनपुरा, मुड़ाडीह, त्रिकालपुर, कंचनपुर, अघैला, दुधैला सहित दियारांचल के दर्जनों गांव बिजली अनापूर्ति से प्रभावित रहे। उमस भरी गर्मी तथा अंधेरे में किसी प्रकार रात काटने पर लोग मजबूर रहे। रेवती फीडर से संबंधित बिजली के ठेकेदार मुन्ना सिंह ने बताया कि आंधी पानी के चलते बांसडीहरोड से पश्चिम 33 हजार केबीए की लाइन में ब्रेक डाउन है। इस ब्रेक डाउन को लोग ठीक करने में लगे हुए हैं।