फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anarchists damaged the statue of Suheldev

Ballia News: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की सुहेलदेव की प्रतिमा

Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anarchists damaged the statue of Suheldev
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के नराव में सड़क के किनारे स्थित महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा को 10 दिन के अंदर पांचवीं बार अराजक तत्वों ने शनिवार की रात क्षतिग्रस्त कर दी। इस पर ग्रामीणों में नाराजगी जताई। सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह, एसडीएम रसड़ा रवि कुमार और फोर्स ने ग्रामीणों को शांत कराया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

चिलकहर-कुरेजी मार्ग के नराव गांव के सामने सड़क किनारे महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा 15 साल से स्थापित है। बगल में राजभर बस्ती भी है। शनिवार की रात लोगों ने देखा कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसका विरोध किया। सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। इसके बाद प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। एसडीएम रसड़ा रवि कुमार भी आ गए। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि प्रतिमा के चारों तरफ रेलिंग लगाकर ऊपर छत का निर्माण करा दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम रसड़ा रवि कुमार ने बताया कि चिलकहर खंड विकास अधिकारी से निर्माण करने के लिए कहा गया है। गड़वार थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed