फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhir in par kyu nahi chalata kanoon ka danda

आखिर इन पर क्यों नही चलता कानून का डंडा

Mon, 23 May 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 23 May 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Akhir in par kyu nahi chalata kanoon ka danda
rupees note
सही समय पर टैक्स न अदा करने पर आम जनता को प्रताड़ित होना पड़ता है। नोटिस भेजा जाता है, फिर कार्रवाई भी होती है। वहीं सरकारी महकमे का आलम यह है कि नगर पालिका का जलकर और गृहकर का लाखों रुपये का बकाया वर्षों से चला आ रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन इस धनराशि की वसूली के लिए नोटिस की रस्म अदायगी से अधिक कुछ नहीं कर पा रहा है। बकाया राशि पर गौर फरमाया जाय तो आठ विभाग में लगभग तीन करोड़ पांच लाख रुपये का जल और गृह टैक्स बकाया चल रहा है।
विज्ञापन


इसे अलग अलग देखा जाय तो एक करोड़ दो लाख रूपये का हाउस टैक्स और दो करोड़ तीन लाख जल का टैक्स है। सरकारी महकमे से ही सरकारी पैसा वसूलने में सरकारी सिस्टम किस हद तक फिसड्डी साबित हो रहा है, बलिया नगर पालिका इसका जीता जागता उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जी हां विभिन्न विभागों में जल और हाउस टैक्स के करोड़ों रुपये वसूलने हैं। कर बकाया की बात की जाय तो विद्युत वितरण खंड द्वितीय में वर्ष 2012-13 से जल और हाउस टैक्स मिलाकर कुल 96 लाख 6703 रुपये का बकाया है।

जिसमें लगभग 32 लाख गृह टैक्स और 64 लाख छह हजार 703 रुपये जल टैक्स है। वहीं लोक निर्माण विभाग में 2012-13 से  कुल 91 लाख 95 हजार 802 रुपये कर बकाया है। जिसमें तीस लाख 65 हजार 267 रुपये हाउस टैक्स और 61 लाख तीस हजार 534 रुपये जल टैक्स है। वहीं विकास भवन में 2012-13 से  कुल 44 लाख 96 हजार 460 रुपये बकाया है।


जिसमें 14 लाख 88 हजार 820 गृह टैक्स और 29 लाख 77 हजार 640 रुपये जल टैक्स है। वहीं जिला नेत्र चिकित्सालय में 2012-13 से  कुल 12 लाख 10 हजार 500 रुपये बकाया है। जिसमें चार लाख 3500 गृह टैक्स और आठ लाख सात हजार जल कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed