फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After five days, the accused was away from the grip of the police.

पांच दिन बाद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
After five days, the accused was away from the grip of the police.
बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह उर्फ जलेश्वर हत्याकांड में मृतक के भाई की तहरीर पर हरीश पासवान समेत चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी भी हत्याकांड की तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। जलेश्वर सिंह की हत्या के पीछे क्या मकसद था, किस कारण से हत्या की गई, हत्याकांड में शामिल शूटर कौन-कौन थे? अभी ये प्रश्न सभी के जेहन में गूंज रहे हैं। हालांकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी और बिहार के बार्डर के गांवों में दबिश दी जा रही है, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर नजर आ रहे हैं। सात जुलाई 2021 को चिरैयामोड़ एवं देवराज ब्रह्म बाबा के बीच स्थित जौहर मिस्त्री के दुकान के निकट बाइक पर सवार होकर पहुंचे नकाबपोश बदमाशों ने जलेश्वर सिंह की कार पर दिनदहाड़े स्वचालित असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। प्रकरण में चार नामजद और दो अज्ञात सहित कुल छह लोगों पर हत्या व हत्या का साजिश रचने का मुकदमा मृतक के भाई नितेश कुमार सिंह ने दर्ज कराया था। हत्या के विरोध में तीन दिनों तक बैरिया बाजार बंद था। इस प्रकरण में पुलिस दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हत्या के खुलासा के लिए सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा एसएचओ बलिया और एसएचओ बैरिया की टीम काम कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के काल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है, जल्द ही हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का अनावरण किया जाएगा। - आरके तिवारी, क्षेत्राधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed