फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man is in critical condition after a violent collision between two bikes

Ballia News: दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की हालत नाजुक

Wed, 02 Sep 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A young man is in critical condition after a violent collision between two bikes
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के इमिलिया रोड पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सोनू राजभर (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू बेल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9, इमिलिया रोड का निवासी है। बताया जाता है कि सोनू बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल सोनू को सीयर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में सोनू के सिर में गंभीर चोट आई है। थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी नही है। पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed