फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man drowned in the Ganges during the tonsure ceremony.

Ballia News: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में डूबा युवक

Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned in the Ganges during the tonsure ceremony.
श्रीरामपुर में गंगा नदी के उस पार युवक के डूबने के बाद नदी में तलाश करते एसडीआरएफ की टीम और क्ष
दुबहर। सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर पुलिस चौकी अंतर्गत जनेश्वर मिश्र सेतु के पास मुंडन संस्कार में शामिल होने आए बिहार का 22 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर, गायघाट निवासी दिनेश पांडेय के परिवार का मुंडन संस्कार कार्यक्रम जनेश्वर मिश्र सेतु के पास चल रहा था। कार्यक्रम में उनका भांजा वैभव उपाध्याय (22) निवासी मैनपुरा आरा, बिहार भी आया था। स्नान के दौरान वैभव का पैर फिसल गया और वह डूब गया। सूचना पर शिवपुर दियर चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। क्षेत्रीय मल्लाह वीरेंद्र बिंद और एसडीआरएफ की टीम को तुरंत सर्च ऑपरेशन में लगाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि मुंडन संस्कार जैसे आयोजनों में भारी भीड़ होने के बावजूद घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं रहते। खतरनाक और गहरे घाटों पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। आए दिन हो रही मौतों के बावजूद प्रशासन किसी ठोस सुरक्षा नीति पर काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूब रही तीन लड़कियों को नाविकों ने बचाया
बलिया। नौरंगा घाट पर सोमवार को मुंडन के दौरान नहाने के समय तीन किशोरियां डूबने लगीं। सोनू कुमार और रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथियों ने तीनों को डूबने से बचा लिया।


बैरिया क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा घाट पर मरचईया बिहार की तीन सहेलियां मुंडन में आई थी। गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूबने लगी। तभी नाव से नदी में जा रहे सोनू कुमार, रामधर चौधरी और उनके अन्य नाविक साथियों ने नदी में छलांग लगाकर तीनों किशोरियों को बचाया। सोशल मीडिया पर लड़कियों का बचाने का वीडियो वायरल होता रहा। प्रत्यक्षदर्शी शैलेश ठाकुर ने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से तीनों युवकों को सम्मानित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed