फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A new transmission substation will be built at Belthara Road at a cost of Rs 61 crore.

Ballia News: 61 करोड़ से बेल्थरारोड में नया ट्रांसमिशन सब स्टेशन बनेगा

Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A new transmission substation will be built at Belthara Road at a cost of Rs 61 crore.
बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या जल्द खत्म होगी। मऊ जनपद की सीमा पर ग्राम पदारथपुर में 132/33 केवीए का अत्याधुनिक ट्रांसमिशन (पारेषण) विद्युत उपकेंद्र बनाया जा रहा है, जिस पर करीब 61.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास 17 मई को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की ओर से किया जाएगा। इससे करीब तीन लाख लोगों को सहूलियत मिलेगी। विद्युत एसडीओ अनिल कुमार ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सब स्टेशन के निर्माण के बाद बेल्थरारोड क्षेत्र को करीब 35 किलोमीटर दूर से मिलने वाली बिजली व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और महज 10 किलोमीटर की दूरी से सीधी आपूर्ति शुरू होगी। इससे न सिर्फ बिजली आपूर्ति अधिक मजबूत और निर्बाध होगी, बल्कि लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड विद्युत एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि नए ट्रांसमिशन उपकेंद्र से क्षेत्र के छह प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों को जोड़ा जाएगा। इसके शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर फॉल्ट सुधारना आसान होगा और बिजली आपूर्ति पहले से कहीं अधिक बेहतर और स्थिर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed