{"_id":"57f920d14f1c1b6a5327027a","slug":"a-house-in-the-ganges-descends-merged","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरती गंगा में एक मकान विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरती गंगा में एक मकान विलीन
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में गंगा की बैकरोलिंग से कटता रिहायशी इलाका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शनिवार की सुबह गंगा के उतरती लहरों ने जमकर तबाही मचाई। देखते ही देखते एक बार फिर बैक रोलिंग कटान ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। इस दौरान एक मकान गंगा में विलीन हो गया। वही गांव का बड़ा गड्ढा भी समाहित हो गया। कटान के बाद अगल बगल के लोग अपने अपने घरो से सामान सुरक्षित स्थानों की ओर लेकर जाने लगे। लोगों में इसे लेकर दहशत बना हुआ है।
एक पखवारे पहले जगदीशपुर गांव के लोग कटान से उबर भी नहीं पाये थे कि शनिवार भोर में अचानक गंगा नदी में बैक रोलिंग कटान शुरू हो गया। कटान की शुरुआत गांव के खाली जमीन से शुरू हुआ और देखते ही देखते 25 फीट जमीन को काट कर मुन्नी पाण्डेय व प्रभुनाथ पाण्डेय दोनों भाइयों के संयुक्त मकान को काटने लगी। गांव के लोगों ने मिलकर किसी तरह उनका सामान निकाला। इसी बीच पूरा मकान नदी में विलीन हो गया।
कटान के तेजी को देखते हुए अगल बगल के शिवनाथ यादव,विश्वनाथ यादव, तेजन गोड़, मेंजन गोड़, गोपाल गोड़ अपने-अपने घरों का सामान निकाल दूसरे जगह रखने लगे। कटान की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान सुमेर सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मण सिंह व पूर्व ग्राम प्रधान राज नारायण सिंह मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कटान पीड़ितों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा जताया है।