{"_id":"6910e364d4b4eb54a30892b4","slug":"a-15-day-extension-was-sought-but-a-month-has-passed-and-the-work-remains-incomplete-ballia-news-c-190-1-bal1001-151744-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 15 दिन की ली थी मोहलत, हो गया एक महीना, काम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 15 दिन की ली थी मोहलत, हो गया एक महीना, काम अधूरा
विज्ञापन
बैरिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने रविवार को निर्माणाधीन संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा का निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे कार्य पर कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता को फटकार लगाई।
बी ब्लाॅक का काम अधूरा है। एक कक्ष में दो विद्युत पैनल लगाए जा रहे हैं। वायर का भी काम बाकी है। अभी 15 दिन और लगेंगे। वहीं, दरवाजे, खिड़कियों व रैंप के कार्य को पूरा करने में एक महीन का समय लगेगा। हालांकि एक बार फिर निर्माण निगम के अवर अभियंता गोविंद कुमार ने नवंबर के अंत तक काम पूरा करने का भरोसा दिया। निर्माणाधीन 100 बेड का अस्पताल निर्धारित अवधि बीत जाने के दो साल से अधूरा है।
एक महीने पहले उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के अवर अभियंता गोविंद कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन को भरोसा दिया था कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल के शेष कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। एक महीना बीत जाने के बाद भी अवर अभियंता एक महीने में कार्य पूरा होने की बात कर रहे हैं। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
-- -- -
पिछले दिनों मुख्य चिकित्साधिकारी से निर्माण निगम के अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर काम पूरा करने का भरोसा दिया था। अब नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्य पूरा करने की बात कह रहे हैं। इस संदर्भ में मैंने अपने अधिकारियों को बता दिया है। डॉ. विमल कुमार, अधीक्षक, राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सोनबरसा
दाखिल करेंगे जनहित याचिका : जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि अगर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कार्यदाई संस्था कार्य पूरा नहीं करती है तो प्रकरण को उच्च न्यायालय में ले जाऊंगी। इसके लिए जनहित याचिका दायर होगी।