फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दांत है राक्षस और जीभ संत

दांत है राक्षस और जीभ संत

Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
सुखपुरा। संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन काशी से पधारे मानस मारतंड डा. बृजेश मणि पांडेय ने बाली वध प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। जिसे सुन उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब बाली श्रीराम से पूछा कि आप ने मुझे क्यों मारा? तब रामजी ने भारतीय संस्कृति के उद्यांत आदर्श को प्रस्तुत करते हुए कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार सुग्रीव की पत्नी रूमा को बाली ने नहीं अपनाया था। वास्तविकता यह है कि जब युवा अवस्था को प्राप्त कर बाली और सुग्रीव ने सागर मंथन किया, तो सबसे पहले पहले रूमा प्रकट हुई। बड़ा भाई होने के नाते बाली ने उसे स्वीकार कर लिया। पुन: सागर का मंथन किए जाने पर तारा प्रकट हुई। जिसे नियमानुसार सुग्रीव की पत्नी होना चाहिए था, लेकिन तारा के अप्रतिम सौंदर्य को देखकर बाली स्वयं को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने तारा को अपना लिया। साथ ही सुग्रीव का विवाह रूमा से करा दिया। रामजी ने बाली को इसी कथा को याद दिलाया। इसी क्रम में डा. पांडेय ने दांत और जीभ की तुलना करते हुए कहा कि दांत राक्षस होता है और जीभ संत। जब व्यक्ति का जन्म होता है तो दांत नहीं रहता है, परंतु जीभ रहती है। प्राय: यह देखने को मिलता है कि बूढ़ापे में दांत टूट जाता है। इस बात का जिक्र तुलसीदास ने मानस में किया है कि राक्षस बीच में आता है और चला जाता है। सर्वदेव सिंह, रमाशंकर यादव, गणेश गुप्त, डा. दीनानाथ ओझा, विनय कुमार सिंह, वीरबहादुर, हरेराम, राजेंद्र सिंह, विमला, ज्योति, पप्पू सिंह, महावीर प्रसाद गुप्त, अशोक, जिऊत पांडेय, मिंटू आदि ने डा. मणि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed