{"_id":"57-92801","slug":"Ballia-92801-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानी गुलाबचंद को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानी गुलाबचंद को किया नमन
Ballia
Updated Sun, 31 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बलिया के बागी माटी की अग्रणी भूमिका रही है। जिले के क्रांतिकारियों का योगदान जंगे आजादी के इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। यहां के क्रांतिवीरों ने भारत मां के चरणों में त्याग एवं समर्पण का परिचय दिया था। उन्हीं क्रांतिवीरों में हम
सेनानी गुलाब चंद का नाम बड़े ही आदर के साथ लेते हैं। जिन्होंने तन-मन-धन से स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह उद्गार मुख्य अतिथि और सपा नेता रंजीत चौधरी के सेनानी गुलाब चंद की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर थे। वह सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद बोल रहे थे। शनिवार को गुलाब चंद स्मारक समिति के तत्वावधान में गोपाल नगर (सतनी सराय) में सेनानी की पुण्यतिथि पर सेनानी गुलाब तुझे सलाम में कार्यक्रम आयोजित था।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि गुलाब चंद का कार्य गुलाब की सुगंध की तरह आज भी कण-कण में व्याप्त है। हमें उनसे सदा ऊर्जा एवं गति प्राप्त होती रहती है। इस अवसर पर गरीबों को खाद्य सामग्री का पैकेट वितरित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार भोला प्रसाद को अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनील सराफ, अशोक कुमार, विकास श्रीवास्तव आदि लोगों ने सेनानी गुलाब के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम वर्मा, मुनटुनजी, सत्यनारायणजी, अजीत तिवारी, बब्लू शुक्ला, संतोष वर्मा, राजकुमार चौरसिया, दशरथ सोनी आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता लक्ष्मण गुप्ता ने किया। आगंतुकों के प्रति समिति के सचिव धनश्याम दास जौहरी एवं बाबूराम ने आभार प्रकट किया।