फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पत्नी के लौटने पर घर में मिला वृद्ध का शव

पत्नी के लौटने पर घर में मिला वृद्ध का शव

Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलिया। नगर के जापलिनगंज मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय सीताराम मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पांच दिन बाद सीताराम की पत्नी जब घर पहुंची तब मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस और परिजनों का मानना है कि हृदय गति रुकने से मौत हुई होगी।
विज्ञापन

प्रथम दृष्ट्या पुलिस व परिजनों का मानना है कि सीताराम की मौत हृदयगति रुकने की वजह से हुई है। मृतक की पत्नी मुन्नी मिश्रा का कहना है कि वह हमेशा बीमारी रहते थे। उनकी मौत कब और कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है ? सीताराम जिस बिस्तर पर सोए थे उस पर भारी मात्रा में खून गिरा था। नगर के जापलिनगंज निवासी सीताराम की पत्नी मुन्नी मिश्रा पिछले सप्ताह धाम करने गई थी। वापस लौटने के बाद उन्होंने घर में पूजा पाठ कराया, जिसमें मुहल्ले के लोग भी शामिल रहे। इसके बाद वे पति से बताकर शहर कोतवाली के आनंद नगर स्थित अपने मायके चली गई। आनंद नगर से उन्होंने शुक्रवार को पति से बात भी की थी। उस समय उन्होंने टेलीफोन पर स्वस्थ्य होने की जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि रविवार को मेरा मन घबरा रहा था इसलिए मैं सोमवार को आई। मैंने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। थोड़ी ही देर में आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस की देखरेख में दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर अंतत: दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर का दृश्य देख कर सभी अवाक रह गए। सीताराम मिश्र बिस्तर में मरे पड़े थे। शव के पास खून फैला हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनके कनपटी के पास चोट के निशान भी देखे गए। उनकी मौत कैसे हुई यह पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस व परिजन वृद्ध की मौत को बीमारी बता रहे हैं। उनकी मौत के बाद से मुहल्ले में चरचाओं का बाजार गर्म हो गया है। सीताराम के मौत की सूचना दिल्ली रहने वाले उनके दो पुत्रों को दे दी गई। सूचना के बाद दोनों पुत्र बलिया के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed