फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   85 रिहायशी झोपड़ियां राख, मासूम जिंदा जली

85 रिहायशी झोपड़ियां राख, मासूम जिंदा जली

Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Wed, 21 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रेवती। सहतवार थाने के दुधैला गांव में मंगलवार को लगी भीषण आग में 65 परिवारों की 85 झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इस भीषण अग्निकांड में एक पांच वर्षीय मासूम की जलने से मौत हो गई। एक लड़की की शादी के लिए जुटाया गए सामान सहित दो परिवारों के मुंडन संस्कार के लिए खरीद गए सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

बच्चा लाल पासवान के घर से दिन में एक बजे करीब अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। उस समय तेज पछुआ हवा के कारण आग की लपटों ने हीरालाल, श्याम, योगेंद्र, गंगा, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, रामदयाल, अरुण, अरविंद, प्रवीण, गुड्डू, बल्लू, अखिलेश, लल्लन, लल्लू, जवाहर, जयराम, श्री भगवान, योगेश्वर, रमाशंकर, आनंद, परमात्मा, आशा देवी, हीरा देवी, पार्वती, पंचदेव, विनय, सुभाष, मेथन, भरत, कमलेश, रेशम, अशोक, राजू, राम सुभाशिष, राजेश, ब्रजेश, हरदीश, रामदीप, हीरालाल, छोटेलाल, बाल किशोर, कन्हैया, महेश, संजय, श्रीराम, रामबहादुर, रमेला, बजरंगी, अवधबिहारी, राजकुमार, विनोद, रिंकू, शिवजी, निर्भय, अभय, लालसा, मूर्ति, सूर्यभान, निर्मल, शंभू, पूनम, दशरथ आदि की झोपड़ियां, भूसे के खोप, अनाज सहित बिस्तर आदि जल कर राख कर हो गए। उधर श्यामलाल की पांच वर्षीय पुत्री छाया आग में घिर गई और जलकर मर गई। वहीं रमाशंकर पासवान की एक बछिया भी जल कर मर गई। अगलगी में पंचदेव गंभीर रूप से झुलस गए। ईश्वर दयाल के घर मुंडन संस्कार तथा बजरंगी और रमेला के घर के बच्चों का मुंडन संस्कार बुधवार को होने वाला था। इसके लिए खरीदकर रखे गए सारे सामान जल गए। सूर्यनाथ पासवान की पुत्री रूनी की छह जून को शादी होनी है। इसके लिए सामान खरीदे गए थे, जो कि आग की भेंट चढ़ गए। विलंब से अग्निशमन दस्ता के पहुंचते-पहुंचते सबकुछ राख हो चुका था। बीते वर्ष इसी मौसम में लगी आग के चलते दुधैला की पासवान बस्ती की सैकड़ों
विज्ञापन

रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई थीं। पीड़ित परिवार किसी प्रकार अभी खड़े हुए थे कि दूसरे अगिभनकांड ने कमर तोड़ दी। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के विशेश्वरपुर गांव में शार्टसर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। इसमें रखे घेरलू सामान भी जल कर नष्ट हो गए। विशेश्वरपुर गांव निवासी रंजू देवी की रिहायशी झोपड़ी पर बिजली के तार से गिरी चिंगारी से आग की लपटें उठनी शुरू हुईं और देखते ही देखते लाला यादव, पारस यादव, रामगहन की रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गईं। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। खबर पाकर सपा के जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौधरी पप्पू, सपा नेता वंशीधर यादव, विक्रमा यादव ने पीड़ितों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed