फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सपा, बसपा, कांग्रेस अब मिलकर लूटने का काम करेंगे

सपा, बसपा, कांग्रेस अब मिलकर लूटने का काम करेंगे

Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा, कांग्रेस अब मिलकर लूटने का काम करेंगे
बलिया। शराब बंदी को लेकर सुभासपा महिला मंच की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन व महारैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में शराब को बंद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस पहले अलग-अलग लूटते थे अब यह तीनों मिलकर लूटेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस दिन प्रदेश में शराब बंदी हो जाएगी उसी दिन गरीबों के विकास का रास्ता खुल जाएगा। कहा कि शराब पिलाकर या बांटकर वोट मांगने वाले नेताओं की पिटाई होनी चाहिए और इस बात के लिए महिलाओं से हामी भी भरवाई। उन्होंने कहा कि शराब से सबसे अधिक गरीबों व पिछड़े वर्ग के लोगों का नुकसान हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं को महाराजा सुहेलदेव व भगवान शंकर की कसम दिलाते हुए कहा कि वह शराब बंदी कराने का संकल्प लें। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शराब बंदी के साथ ही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, शिक्षित व्यक्ति शेर की तरह दहाड़ता है जबकि अशिक्षित व्यक्ति हमेशा सियार की तरह दुबका रहता है और दर-दर भटकता है। कैबिनेट मंत्री ने मोदी के मन की बात में नशामुक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि जब बिहार व गुजरात में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि इस बाबत प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी वार्ता हो चुकी है और मुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक रुख दिखाया है। उपस्थित अपार जन समूह से उत्साहित कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि अब कोई भी ताकत शराब बंदी कराने से नहीं रोक सकता है। जो भी इस मामले में रोड़ा अटकाने का काम करेगा उसका संहार भी होगा जैसे देवी दुर्गा ने दुष्टों का संहार किया था। कैबिनेट मंत्री के आह्वान पर अपार जन समूह ने हाथ उठा कर इशारा किया कि उन्हें राशनकार्ड नहीं मिला है। कहा कि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। बताया कि पिछड़ा वर्ग के लिए निर्धारित 27 फीसदी आरक्षण में विभाजन की बात मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मान लिया है। बताया कि पिछड़ा, अति पिछड़ा व सर्वाधिक पिछड़ा के बीच विभाजन होने से गरीबों का बेटा भी डाक्टर, इंजीनियर, दरोगा, बाबू आदि बन सकेंगे। कहा भाजपा से गठबंधन है और यह गठबंधन 2024 तक रहेगा। कहा कि गरीबों व पिछड़ों के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अंत में उपस्थित भीड़ से कहा कि बिना उनके निर्देश के किसी भी रैली नहीं जाना है और अगर कोई गया तो उसे ओमप्रकाश का श्राप होगा, उसे पीलिया हो जाएगा। पीलिया तब ठीक होगा जब ओमप्रकाश दवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed