फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   78 lakh will rejuvenate two inter colleges

78 लाख से होगा दो इंटर कालेजों का कायाकल्प

Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
78 lakh will rejuvenate two inter colleges
बलिया। शहर स्थित जीआईसी और जीजीआईसी की सूरत जल्द बदल जाएगी। अलंकार योजना के तहत उनका कायाकल्प किया जाएगा। शासन ने दोनों विद्यालयों के लिए 78 लाख रुपये जारी किए हैं और लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य सौंपा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कालेजों में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मिशन अलंकार प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 32 राजकीय विद्यालय हैं। इसमें 10 इंटर कालेज और 22 हाईस्कूल हैं। 91 एडेड विद्यालय हैं। माध्यमिक स्कूलों के कायाकल्प के लिए शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी थी। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में उप समितियों का गठन 32 राजकीय विद्यालयों की रिपोर्ट भेजी गई थी। विशेष सचिव ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया की कायाकल्प को मंजूरी दी है। योजना के तहत बाउंड्रीवाल, मरम्मत, रंगाई-पुताई, फर्श, शौचालय, पेयजल, विद्युतीकरण, कक्षों में टाइल्स, हैंडवाश, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर के साथ अन्य विकास के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed