{"_id":"5a3d4e934f1c1b87698c32dc","slug":"71513967251-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर फुटबाल एकेडमी ने ट्राई ब्रेकर से जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर फुटबाल एकेडमी ने ट्राई ब्रेकर से जीता खिताब
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सोनाडीह स्थित खेल मैदान पर चल रहे यादवेन्द्र सिंह यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में गोरखपुर फुटबॉल एकेडमी ने ट्राई ब्रेकर के सहारे मॉडर्न क्लब बेल्थरारोड को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
मैच के दौरान दोनों टीम एक-एक से बराबरी पर रही और अंतत: ट्राई ब्रेकर से गोरखपुर को विजयी घोषित किया गया। मैच का शुभारंभ रामनारायण यादव ने किया। आयोजित समारोह में यादव ने खेल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया । मैच के दौरान चंदायर कला ग्राम निवासी प्रशांत यादव मौजूद रहे। जो इंग्लैंड के लॉर्ड्स में अंडर-15 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं । प्रतिष्ठित साहित्यकार चंद्रशेखर शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जयप्रकाश यादव, असलम राही, मृत्युंजय, डॉ बेचन यादव आदि मौजूद रहे। भारी संख्या में खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद उठाया। संयोजक संजय यादव ने आभार जताया ।