{"_id":"610d73bf8ebc3eb592039968","slug":"6285-candidates-of-tgt-will-take-the-exam-today-and-tomorrow-at-ten-centers-in-ballia-ballia-news-vns60464731","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस केंद्रों पर आज और कल परीक्षा देंगे टीजीटी के 6285 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस केंद्रों पर आज और कल परीक्षा देंगे टीजीटी के 6285 परीक्षार्थी
विज्ञापन
बलिया। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के बाद अब प्रशासन का ध्यान टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) की शनिवार और रविवार को होने वाली परीक्षा पर टिक गई है। सात अगस्त को होने वाली परीक्षा में कुल 6285 और आठ अगस्त को होने वाली परीक्षा में 6284 परीक्षार्थियों शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में आयोजित होगी, जिसके लिए प्रशासन स्तर से तैयारी कराई गई हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट व इतने ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। इसके अलावा उड़ाका दल की तीन टीमें बनाई गई है, जिसमें छह अधिकारियों को जिलाधिकारी अदिति सिंह ने नियुक्त किया है। इनमें जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रजेश मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर गुलाब चंद्रा, उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह, इंटर कालेज चितबड़ागांव के प्रधानचार्य अतुल कुमार तिवारी, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्या और एसडीएम बेल्थरारोड सर्वेश यादव शामिल हैं।
परीक्षा की शुचिता बनाएं रखने के लिए जिलाधिकारी ने सेंटरों को तीन सेक्टरों में विभक्त किया है। सेक्टर एक और तीन में तीन-तीन परीक्षा केंद्र तथा सेक्टर दो में चार परीक्षा केंद्रों को शामिल किया है। इसके अलावा, सदर तहसीलदार सदानंद सरोज को सेक्टर एक, सिकंदरपुर के तहसीलदार श्रवण कुमार राठौर को सेक्टर दो, बांसडीह के तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह को सेक्टर तीन, रसड़ा के तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह को सेक्टर चार और बेल्थरारोड के तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह को सेक्टर पांच का सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। साथ ही डीएम ने राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 50 फीसदी कक्ष निरीक्षकों के अलावा 110 लेखपालों को बतौर कक्ष निरीक्षक तैनात किया, जो प्रत्येक केंद्रों पर 10 की संख्या में तैनात किए गए हैं।