फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने पर जोर

नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने पर जोर

Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने पर जोर
रतसर। क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदेवपुर में नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए आशा संगिनी एवं आशा बहुओं को एक दिवसीय कौशल प्रशिक्षण शुक्रवार को यूनिसेफ के बीएमसी निहाल अहमद एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रतिरक्षण अधिकारी शिवजी यादव द्वारा दिया गया। सरल और प्रभावी तरीके से टीकाकरण टिप्स देते हुए टीकाकरण में आने वाली समस्याओं के निदान के भी उपाय सुझाये गए। अधिकारी द्वय ने बताया कि जन्म से एक माह तक के बच्चों को नवजात शिशु की श्रेणी में रखा गया है। इस अवधि में लगने वाले टीकों के बारे में जानकारी दी गई। जापानीज इंसेफ्लाइटिस का टीका 9 से 12 माह तक की अवधि में लगाने की सलाह दी कहा कि टीकाकरण में लापरवाही क्षम्य नहीं है। सरकार की मंशा है कि टीकाकरण को सशक्त कर मृत्यु दर में कमी लाई जाए। इस कार्य में एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अहम रोल है। प्रशिक्षण के अवसर पर आशा संगिनी रीता सिंह, सुधा पांडेय, वृन्दा शर्मा, संध्या पाण्डेय, शिवकुमारी, निर्मला, प्रमोद कुमार वर्मा, मुन्ना सिंह, कन्हैया रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed