फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   टॉपरों ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स

टॉपरों ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स

Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
टॉपरों ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दिए टिप्स
बलिया। परीक्षा के समय तनाव न लें, पढ़ाई तय समय पर करते रहें, नया टॉपिक याद करने के बजाय याद पाठ को दोहराएं। परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए यह कुछ टिप्स पिछले वर्ष के टॉपरों ने दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर छात्राएं थीं। टॉपरों में शुमार गरिमा पाल इस साल बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बताया कि उन्होंने पिछले साल परीक्षा से सात दिन पहले केवल टिप्स पर ध्यान दिया। हालांकि यह भी बताया कि इसके पूर्व वह देर रात तक जाग कर पढ़ती थीं। एक सप्ताह पहले देर रात की पढ़ाई करना बंद कर दिया। वह भोर में दो घंटे और दो घंटे शाम की पढ़ाई कर सो जाती थीं। इससे वह टेंशन फ्री रही और आराम से परीक्षा दी। टॉपर निधि सिंह इस साल बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत से पढ़ाई की और परीक्षा शुरू होने के कुछ दिनों पहले ही कोर्स को समाप्त कर लिया। कहा कि जब परीक्षा नजदीक आई तो एक-एक कर विषयों को दोहराया। परीक्षार्थियों को सुझाव दिया कि परीक्षा की रात पूरी नींद लेनी चाहिए और परीक्षा में सबसे पहले पूरे प्रश्नपत्र को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसके बाद जो प्रश्न करना उन्हें आसान लगता हो उसे ही करना चाहिए। उलझाउ सवालों से बचें।
विज्ञापन

कहा कि इस समय वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और पिछले साल बोर्ड परीक्षा में हिंदी के लिए खास मेहनत की था। बताया कि हिंदी जितना आसान होती है उतना ही कठिन भी, लेकिन ध्यान से इसे पढ़ने की जरूरत होती है। टिप्स दिया कि परीक्षार्थी को हिंदी पुस्तक को ध्यान से पढ़ना चाहिए और परीक्षा में प्रश्नों का हल करने में घबराना नहीं चाहिए। टॉपर प्रीति शर्मा ने कहा कि वह बीए कर रही है। पिछले साल बोर्ड परीक्षा से पहले कोर्स को दोहराया और परीक्षा के दिन भोर में जागकर परीक्षा वाले विषय को सरसरी निगाह से पढ़ने के बाद परीक्षा देने गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed