{"_id":"5a525ffd4f1c1b5c0c8b7341","slug":"61515347965-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज के कई क्षेत्रों के नगर निकाय अध्यक्षों का हुआ नागरिक अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज के कई क्षेत्रों के नगर निकाय अध्यक्षों का हुआ नागरिक अभिनंदन
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के शहीद पार्क चौक में वैश्य महासभा के तत्वावधान में जिले के सभी नगर पालिका तथा नगर पंचायत अध्यक्षों के अभिनंदन को लेकर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वर्तमान तथा पूर्व नगरपालिका तथा नगर पंचायत अध्यक्षों को अंगवस्त्रम तथा चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं समाज के अन्य क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों ने सभी क्षेत्रों में अपने-अपने प्रतिनिधियों को चुनकर भेजने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान आए अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। आयोजन समिति के लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष अजय कुमार, वशिष्ट नारायण सोनी, दिनेश कुमार गुप्ता, भीमजी गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, जवाहर प्रसाद, साधना गुप्ता को 101 किलो का माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय कुमार ने कहा कि नगर की जनता के साथ-साथ पूरे नगर का विकास करना ही मेरा पहला उद्देश्य है। नगर का सर्वागीण विकास कर आदर्श नगर बनाया जाएगा। रसड़ा के पूर्व चेयरमैन तथा चेयरमैन पति वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि वैश्य समाज समाज की धुरी है। हमेशा नोट बैंक और वोट बैंक के रुप में देखा गया। राजनीति की भागीदारी से दूर रखा गया। बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि संगठित होकर कार्य करने से ही समाज का विकास होगा। इस मौके पर नपा के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होकर गलत तरीके से समाज बांटने वालों का मुंहतोड़ जबाब देने की जरुरत है। कहा कि प्रदेश के विकास में अच्छे लोगों को आगे आने की जरुरत है।