फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6 thousand less members will be made in committees than last time

Ballia News: पिछली बार से 6 हजार कम सदस्य समितियों के बनाए जाएंगे

Tue, 09 Sep 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
6 thousand less members will be made in committees than last time
बलिया। जिले में सहकारी समितियों में सदस्य बनाने के लिए 12 सितंबर से अभियान चलेगा। जिले की 160 समितियों पर इस वर्ष 40 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। वर्ष 2023 में 46 हजार नए सदस्य बनाए गए थे। इस बार पिछली बार की अपेक्षा 6 हजार सदस्य कम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

हालांकि एक समिति पर कम से कम 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। साधन सहकारी समिति के सदस्य बने किसानों को प्राथमिकता के आधार सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

समितियों से अधिक से अधिक सदस्यों को जुड़ने से समितियों के सशक्त होने की उम्मीद है।समितियों को बेहतर बनाने के लिए सहकारिता विभाग ने कई योजनाएं संचालित किया है। ऐसे में समितियों को बेहतर बनाने के लिए सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक अभियान चलाकर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रति सदस्य 5 रुपये में रजिस्ट्रेशन होगा और 221 रुपये शेयर के लिए जमा कराए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य समितियों को वित्तीय रूप से समृद्ध बनाना है। इससे किसानों को उर्वरक संग अन्य खेती किसानी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed