{"_id":"5898968d4f1c1b8652378700","slug":"6-din-se-lapta-vridra-kuyen-me-mrit-mila","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता वृद्ध की लाश कुएं में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन से लापता वृद्ध की लाश कुएं में मिली
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के डूहीजान गांव में सोमवार की सुबह गांव स्थित शिव मंदिर के पास कुएं में संदिग्ध हालात में एक वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वृद्ध बीते 31 जनवरी को अपने लड़के के तिलक के दिन से ही लापता था। परिवार के लोगों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। सीओ का कहना है पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
डूहीजान गांव निवासी शंभू खरवार (60) के बेटे रंजीत कुमार का बीते 31 जनवरी को तिलक था। उसी दिन शंभू शौच करने गए लेकिन वापस नहीं लौटे। तिलक हो जाने के बाद घरवालों ने उन्हें काफी तलाशा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद घरवालों ने जगह-जगह पोस्टर आदि भी चस्पा किया और पुलिस को भी मामले से अवगत कराया।
लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार की सुबह अचानक गांववालों की नजर कुएं में पड़ी तो एक वृद्ध की लाश औंधे मुंह पड़ी मिली। इसके बाद घरवालों ने इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान शंभू खरवार के रूप में हुई। इस संबंध में सीओ रामलखन सरोज का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी।