{"_id":"5c5c7649bdec22738d0b616a","slug":"51549563465-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजी हाउस का निर्माण कर रही संस्था का निकली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजी हाउस का निर्माण कर रही संस्था का निकली हवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। क्षेत्र के गौरा बंगही स्थित खड़ेसरी के मठिया के पास कान्हा पशु आश्रय स्थल योजनांतर्गत द्वारा बेहद खराब गुणवत्ता की ईंट से बन रहे काजी हाउस का मंगलवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिलीं खामियां व अधिकारियों की नाराजगी कार्यदायी संस्था के गले की फांस बनती जा रही है।
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत के निरीक्षण में खामियां पाए जाने के बाद प्रशासनिक महकमा में हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के पहल पर गुरुवार को नामित जांच अधिकारी पीडब्लूडी विभाग के जेई कमलेश कुमार व उप जिलाधिकारी बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग, ईओ मनियर संजय राव ने निरीक्षण किया। जेई ने ईटों का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए ले गए। उप जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करा लिया जाय। बता दें कि विगत मंगलवार को काजी हाउस का निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया था। इसमें उन्होंने घटिया किस्म के ईंटों को देखा तो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कराएं। दो करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे काजी हाउस का निर्माण चल रहा है। जिलाधिकारी ने हाथ से दो ईंटो को टकराकर ईटों की गुणवत्ता की जांच की। ईंटें फूट गईं तो तमतमाए जिलाधिकारी ने कहा कि लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए। डीएम के बाद ठेकेदार सहित संबंधित संस्था के जिम्मेदारों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रहीं हैं। इस बाबत जेई कमलेश कुमार ने बताया कि ईंट के सैंपल का परीक्षण करने के बाद जैसी रिपोर्ट होगी, उसी के अनुरूप कार्रवाई तय है।