फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दिव्यांग बच्चों का रखें विशेष ख्याल: डीएम

दिव्यांग बच्चों का रखें विशेष ख्याल: डीएम

Tue, 26 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बच्चों का रखें विशेष ख्याल: डीएम
बलिया। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की उपयोगिता बढ़ाने व दिव्यांग स्कूल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने पहल की है। उन्होंने मंगलवार को जिला अस्पताल में स्थित दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र एवं विशुनीपुर स्थित दिव्यांग स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र पर और क्या बेहतर हो सकता है इसके लिए सुझाव लिए गए। इसकी उपयोगिता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया। कहा कि दिव्यांग बच्चों के नहीं रहने पर अगर यहां खाली रहता है तो फिजियोथेरेपी आदि की व्यवस्था पर भी विचार किया जाए। इसके लिए प्रस्ताव भारत सरकार को भी भेजा जाएगा। दिव्यांग स्कूल पर पहुंचे जिलाधिकारी ने बच्चों से ब्रेन लिपि में लिखवाकर तथा मूकबधिर बच्चों की क्लास चलवाकर गुणवत्ता को परखा। इन बच्चों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश बीएसए व दिव्यांग कल्याण अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है। हर दिव्यांग के अंदर कोई न कोई टैलेंट है, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। बच्चों को उनके हिसाब से सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिव्यांग कल्याण अधिकारी केके राय को दिया। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि दिव्यांग स्कूल पर समय-समय पर आते रहें। यहां बच्चों को बेहतर भोजन के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। इस दौरान बच्चों के गीत, गाने व टैलेंट देख जिलाधिकारी मंत्रमुग्ध हो गये। रसोईघर में विशेष सावधानी बरतने की नसीहत दी। इस अवसर पर बीएसए संतोष राय सहित अन्य लोग मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed