फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सिकंदरपुर 2-डीएम-एसपी ने कस्बा भ्रमण कर माहौल का लिया जायजा

सिकंदरपुर 2-डीएम-एसपी ने कस्बा भ्रमण कर माहौल का लिया जायजा

Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर 2-डीएम-एसपी ने कस्बा भ्रमण कर माहौल का लिया जायजा
सिकंदरपुर। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार व शुक्रवार को सिकंदरपुर कस्बे का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने बाजार में घूम-घूमकर व्यवसाइयों, दूकानदारों तथा आम लोगों से कस्बा में अमनचैन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आप सभी लोग अपनी-अपनी दूकानें खोलें और मन से भय निकाल कर अपने व्यवसाय में लग जाए। इसके साथ ही बच्चों को विद्यालय भेजें तथा जो लोग अपने घरों से बाहर गए हैं उन्हें वापस बुलाए। यदि आने में कोई देरी हो तो अपने पड़ोसियों को जरुर बता दें कि किन कारणों से नहीं आ पा रहे हैं। डीएम ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके फेसबुक, व्हाट्स एप व विभिन्न माध्यमों से प्राप्त वीडियो क्लिपिंग्स का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। घटना के लिए वास्तविक उपद्रवियों का चिह्नांकन अंतिम चरण में है। वह किसी भी स्थिति में बच नहीं पाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि कस्बा में शांति व सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करें। कहा कि जिसके परिवार के लोगों ने उपद्रव किया है, कानून उन्हें छोड़ेगा नहीं। किसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो और कस्बे का अमनचैन बना रहे। इसके लिए सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
विज्ञापन


जुमा की नमाज को लेकर रही चौकसी
सिकंदरपुर। विजयादशमी और ताजिया जुलूस के दौरान सिकंदरपुर कस्बा में हुए दंगे के भय के कारण मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग घर छोड़कर किसी रिश्तेदार के यहां चले गए थे, जो प्रशासन के अपील व सुरक्षा के बाद वापस लौट आए और कुछ आ रहे है। जुमे की नमाज के चलते कस्बा के प्रत्येक गली, मुहल्ला, चौराहा, सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। मस्जिदों में लोगों ने जुमे की नमाज अदा की। बावजूद दोनों समुदाय के लोगों के अंदर भय साफ दिख रहा था। जबकि प्रशासन कस्बा में अमरनचैन स्थापित करने तथा घर छोड़कर गए लोगों को वापस लाने में रात दिन एक किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed