फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   42 students from Kota from two buses

कोटा से दो बसों से आए 42 विद्यार्थी

Sun, 19 Apr 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
42 students from Kota from two buses
कोटा से बलिया पहुंचे छात्रों को रोडवेज बसों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल पहुंचाया गया। - फोटो : BALLIA
कोटा से दो बसों से आए 42 विद्यार्थी
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
बलिया। राजस्थान के कोटा से छात्रों के आने का सिलसिला रविवार की शाम शुरू हो गया। सभी बच्चों के चेहरे पर अपने गृह जनपद में आने की खुशी साफ देखने को मिल रही थी। रोडवेज बस स्टेशन पर जैसे-जैसे बसें आती गई, वैसे वैसे जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसर उनको रहने के लिए तय स्थान तक पहुंचाते गए। हालांकि, इससे पहले रोडवेज पर उनकी थर्मल जांच की गई। शाम को पहुंची दो बसों में 33 छात्र व 9 छात्राएं थीं।
एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव तीन दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर महादेव होटल पहुंचे। वहां जाकर बच्चों को पहले जलपान और फिर चाय पिलाई गई। वहां की व्यवस्था से संतुष्ट बच्चों ने यूपी सरकार के साथ जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों का कहना था कि लॉकडाउन के बढ़ने के बाद दिल की धड़कनें भी तेज हो गई थी। अब तो वहां एक-एक दिन पहाड़ जैसा कट रहा था। लेकिन यूपी सरकार ने वापस लाने का फैसला किया। इसकी जानकारी मिलते ही इस कदर खुशी हुई जैसे मानो हम वर्षों बाद घर जा रहे हैं। सभी बच्चों के चेहरे पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

हालांकि, जिला प्रशासन ने उनके रहने के लिए शहर के वीआईपी होटलों को अधिकृत कर लिया था। महादेव होटल, चंद्रावली होटल के अलावा सैक्रेड हार्ट स्कूल, नागाजी स्कूल, माल्देपुर में उनके रहने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर शहर के कुछ अन्य वीआईपी होटलों को भी कवर किया गया था। दोपहर में जिलाधिकारी ने होटलों का निरीक्षण कर वहां विद्यार्थियों के रखने की व्यवस्था का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed